स्व सहायता समूह की महिलाएं स्वयं आत्मनिर्भर बनकर दूसरी महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा…!

Please Share With Your Friends Also

जशपुर 28 अगस्त 25/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्व सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के निर्देश दिए हैं।
इसी कड़ी में बिहान योजना के अंतर्गत स्व सहायता समूहों की महिलाएँ आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं।  कांसाबेल विकासखंड की रीमा स्व सहायता समूह इस दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रही है।

लगभग आठ वर्षों से सक्रिय यह समूह शुरुआती दौर में मात्र 100-100 रुपये की मासिक बचत से शुरू हुआ था, लेकिन आज यह 35 शासकीय स्कूलों को मध्यान्ह भोजन के लिए राशन उपलब्ध कराने का कार्य कर रहा है। समूह की अध्यक्ष श्रीमती सविता चौहान ने बताया कि इस कार्य से हर वर्ष 1 लाख रुपये से अधिक की आय हो रही है, जिससे सभी 10 महिलाएँ आर्थिक रूप से सशक्त बनी हैं।

समूह ने 1.5 लाख रुपये का ऋण लिया, जिसे सदस्यों ने अपने निजी जरूरतों में उपयोग कर अपनी आजीविका को और सुदृढ़ किया। उन्होंने बताया कि समूह से जुड़ने के बाद अब उन्हें किसी से आर्थिक सहायता मांगने की आवश्यकता नहीं पड़ती। महिलाएँ स्वरोजगार के जरिए अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन चुकी हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में बिहान योजना प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसके लिए समूह की सभी महिलाओं ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment