आंगनबाड़ी केंद्र भड़िया में हुआ आंगन मिलन समारोह ,बच्चों और अभिभावकों की सहभागिता से आयोजित हुआ कार्यक्रम

जशपुर। आंगनबाड़ी केंद्र भड़िया में आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़े बच्चों, अभिभावकों एवं संबंधित कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

इस अवसर पर पंडरा पाठ मंडल अध्यक्ष देवलाल भगत, ग्राम पंचायत सचिव राजेश यादव, सरपंच, धनंजय यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र की गतिविधियों में सहभागिता करते हुए बच्चों के बेहतर पोषण एवं विकास के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।

आंगन मिलन समारोह का उद्देश्य बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा एवं समग्र विकास को लेकर अभिभावकों में जागरूकता बढ़ाना तथा आंगनबाड़ी केंद्र की गतिविधियों से उन्हें जोड़ना रहा।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों की गतिविधियों और उनके विकास से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। साथ ही अभिभावकों को बच्चों के उचित पोषण, नियमित देखभाल और शिक्षा के महत्व की जानकारी दी गई।

आंगन मिलन समारोह के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्र और बच्चों के अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सामूहिक सहभागिता और सहयोग की आवश्यकता पर भी बल दिया।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment