प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में जशपुर जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और समाजहित पर बनी रणनीति

जशपुरनगर :- क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन, प्रदेश युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री ऋषभ सिंह ठाकुर, प्रदेश सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी श्री अविनाश सिंह तथा प्रदेश सह सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी श्री प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार जशपुर जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में आयोजित इस बैठक में संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने, समाज को संगठित रखने और समाजहित के सकारात्मक कार्यों में सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।


बैठक जिला अध्यक्ष सतेंद्र सिंह एवं जिला युवा प्रकोष्ठ के नेतृत्व एवं संचालन में संपन्न हुई। इसमें संगठन की कार्यप्रगति की समीक्षा करते हुए जिला एवं ब्लॉक स्तर पर संगठन विस्तार, नए सदस्यों को जोड़ने तथा आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।


बैठक में स्वर्ण समाज से जुड़े विभिन्न सामाजिक विषयों पर गंभीर मंथन किया गया। विशेष रूप से नारी शक्ति के सशक्तिकरण, युवाओं की शिक्षा, रोजगार, सामाजिक भागीदारी और उनके उज्ज्वल भविष्य को लेकर संगठन की भूमिका पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। पदाधिकारियों ने समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का संकल्प लिया।


प्रदेश नेतृत्व ने जशपुर जिला टीम की ऊर्जा, एकजुटता और समर्पण की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि जिले की टीम समाजहित और संगठन हित में निरंतर प्रभावी कार्य करती रहेगी। साथ ही प्रदेश स्तर से हर संभव सहयोग, मार्गदर्शन और संगठनात्मक मजबूती का भरोसा भी दिलाया गया।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, समाज को संगठित रखने तथा नारी शक्ति और युवा शक्ति को साथ लेकर स्वर्ण समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment