मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की पहल से गरईबंध कोरवापारा में लगा नया ट्रांसफार्मर, 25 परिवारों को मिली बिजली संकट से राहत

जशपुरनगर, 13 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल और आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण की मंशा के अनुरूप मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहा है। इसी कड़ी में कैंप कार्यालय की पहल से कांसाबेल तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत शब्दमुड़ा के राजस्व ग्राम गरईबंध कोरवापारा में नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। इससे बस्ती के लगभग 25 परिवारों को बिजली संकट से बड़ी राहत मिली है। गरईबंध कोरवापारा बस्ती में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इसके कारण बस्ती में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी और ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बिजली नहीं होने से उनके दैनिक जीवन के जरूरी कार्य भी प्रभावित हो रहे थे। समस्या के समाधान के लिए बस्तीवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नाम मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में आवेदन सौंपकर नया ट्रांसफार्मर स्थापित कराने की मांग की थी।
ग्रामीणों की समस्या पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया ने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित विद्युत विभाग से समन्वय कर निराकरण की पहल की। इसके बाद विद्युत विभाग द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए बस्ती में नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया और बिजली आपूर्ति पुनः बहाल कर दी गई। इससे लंबे समय से बिजली की समस्या से जूझ रहे परिवारों को राहत मिली है।
बस्ती में बिजली आपूर्ति बहाल होने से ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का एक भरोसेमंद माध्यम बन गया है। यहां अपनी समस्या लेकर पहुंचने पर उसका संज्ञान लिया जाता है और समाधान के लिए त्वरित पहल की जाती है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment