मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से 10 वर्षीय ऋतिक यादव को मिलेगी मदद, बेंगलुरु में होगा बोन मैरो ट्रांसप्लांट,18 लाख रु स्वीकृत…

जशपुरनगर, 09 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के 10 वर्षीय ऋतिक यादव के बोन मैरो ट्रांसप्लांट सहित आवश्यक उपचार के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत 18 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। गंभीर बीमारी से जूझ रहे ऋतिक के उपचार के लिए मिली इस स्वीकृति से परिवार को बड़ी राहत मिलेगी। अब कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित अस्पताल में ऋतिक के उपचार का रास्ता आसान होगा।

मुख्यमंत्री ने उपचार के लिए स्वीकृत की 18 लाख रुपये की सहायता राशि

ऋतिक यादव, पिता श्री मेघनाथ यादव जशपुर जिले के निवासी हैं। ऋतिक के उपचार पर होने वाले भारी खर्च को देखते हुए परिजनों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया पहुंचकर आर्थिक सहायता मांगी थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 18 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इस सहायता से परिवार को ऋतिक के महंगे उपचार का खर्च वहन करने में मदद मिलेगी। ऋतिक का उपचार कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित Mazumdar Shaw Medical Center में किया जाएगा। उपचार में OT-U100, Allogenic BMT तथा BMT Haplo-identical प्रक्रिया शामिल है। बोन मैरो ट्रांसप्लांट गंभीर बीमारियों के उपचार की एक महत्वपूर्ण और खर्चीली प्रक्रिया है। ऐसे में मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत आर्थिक सहायता ऋतिक के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

गंभीर बीमारियों के उपचार में मददगार है मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना का उद्देश्य पात्र मरीजों को गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी जरूरतमंद मरीज का इलाज प्रभावित न हो। ऋतिक के उपचार के लिए 18 लाख रुपये की स्वीकृति इसी दिशा में महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जरूरतमंद मरीजों को उपचार के लिए सहायता उपलब्ध कराने से परिवारों को कठिन परिस्थितियों में संबल मिल रहा है।

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया पहुंचकर परिजनों ने मांगी थी सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया जरूरतमंद लोगों की समस्याओं और मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का माध्यम बना है। ऋतिक के परिजनों ने भी यहीं पहुंचकर उपचार के लिए सहायता मांगी थी। सहायता राशि स्वीकृत होने से परिवार को अपने बच्चे के बेहतर उपचार की उम्मीद मिली है। परिजनों ने ऋतिक के इलाज के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment