राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों का तबादला, उज्जवल पोरवाल समेत कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों का प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 18 अगस्त 2026 को आदेश जारी किया गया है। सभी अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख दर्शाए गए नवीन पद पर आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से पदस्थ किया गया है।

उज्जवल पोरवाल को जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी की जिम्मेदारी

श्री उज्जवल पोरवाल, राप्रसे आर.आर. 2014 एवं प्रवर श्रेणी, जो वर्तमान में महाप्रबंधक (प्रशासन) छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड, नवा रायपुर में पदस्थ थे और छत्तीसगढ़ राज्य विपणन संघ (मार्कफेड) का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे, उन्हें मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के पद पर पदस्थ किया गया है।

अभिषेक कुमार गुप्ता को जिला पंचायत सरगुजा का सीईओ बनाया

श्री अभिषेक कुमार गुप्ता, राप्रसे आर.आर. 2014 एवं प्रवर श्रेणी, को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सरगुजा के पद पर पदस्थ किया गया है।

विनय कुमार अग्रवाल को नारायणपुर जिला पंचायत की जिम्मेदारी

श्री विनय कुमार अग्रवाल, राप्रसे आर.आर. 2015 एवं प्रवर श्रेणी, को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नारायणपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

डॉ. ऋतु वर्मा को सामान्य प्रशासन विभाग में जिम्मेदारी

डॉ. ऋतु वर्मा, राप्रसे आर.आर. 2015 एवं प्रवर श्रेणी, को उप सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग (कक्ष-6 एवं 7) के पद पर पदस्थ किया गया है। उनके पास अतिरिक्त रूप से परीक्षा नियंत्रक, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर अटल नगर का प्रभार भी रहेगा।

हेमंत कुमार मत्स्यपाल को मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन में महाप्रबंधक

श्री हेमंत कुमार मत्स्यपाल, राप्रसे पी.-2016 एवं प्रवर श्रेणी, जो वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड (नान), नवा रायपुर में सहायक महाप्रबंधक के पद पर पदस्थ थे, उन्हें महाप्रबंधक (प्रशासन), छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड, नवा रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नयनतारा सिंह तोमर बनीं सूरजपुर की अपर कलेक्टर

श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, राप्रसे आर.आर. 2014 एवं प्रवर श्रेणी, जो वर्तमान में अपर संचालक, चिकित्सा शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर में पदस्थ थीं, उन्हें अपर कलेक्टर, सूरजपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

मनीष मिश्रा को मंत्रालय में उप सचिव की जिम्मेदारी

श्री मनीष मिश्रा, राप्रसे पी.-2015 एवं प्रवर श्रेणी, जो वर्तमान में अपर कलेक्टर, रायपुर के पद पर पदस्थ थे, उन्हें उप सचिव, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर के पद पर पदस्थ किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि उक्त सभी स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं और नवीन पदस्थापना आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से प्रभावशील रहेगी।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment