जशपुर, 16 मई 2026। सुशासन तिहार के अंतर्गत जशपुर जिले के सभी विकासखंडों में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जशपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत जामटोली में शिविर स्थल पर सामूहिक स्वच्छता श्रमदान अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों की सहभागिता से परिसर की साफ-सफाई की गई तथा 5 प्रतिशत मॉडल का प्रदर्शन भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सुबह की पाली में योगाभ्यास, स्वच्छता श्रमदान एवं खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं द्वितीय पाली में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित कर आमजन की समस्याओं और मांगों का गंभीरता से निराकरण किया गया।
प्रशासन द्वारा सुशासन तिहार के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जनसुविधाओं को बेहतर बनाने, स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।