जशपुर: सन्ना क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात, नवीन शासकीय महाविद्यालय भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन सम्पन्न, 465.82 लाख की लागत से बनेगा कॉलेज भवन

जशपुर सन्ना, 20 मई 2026। जशपुर जिले के सन्ना तहसील में आज नवीन शासकीय महाविद्यालय भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन जशपुर क्षेत्र की विधायक श्रीमती रायमुनी भगत के करकमलों से सम्पन्न हुआ। यह महाविद्यालय भवन सन्ना से लगभग 2 किलोमीटर दूर भुरसाकोना मार्ग में निर्मित किया जाएगा, जिससे सन्ना एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित किए जाने वाले इस महाविद्यालय भवन की स्वीकृत लागत राशि 465.82 लाख रुपए निर्धारित की गई है। क्षेत्रवासियों ने इसे शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल बताते हुए विधायक रायमुनी भगत के प्रयासों की सराहना की।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले सन्ना क्षेत्र में महाविद्यालय की सुविधा नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बगीचा, जशपुर अथवा अंबिकापुर जाना पड़ता था। खासकर ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब क्षेत्र में कॉलेज भवन बनने से विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर शिक्षा सुविधा मिल सकेगी और उनका समय एवं आर्थिक खर्च दोनों बचेंगे।

कार्यक्रम में विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने अपने उद्बोधन में कहा कि क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सन्ना क्षेत्र में कॉलेज भवन बनने से ग्रामीण अंचल के छात्रों को काफी लाभ मिलेगा और उन्हें बाहर जाकर पढ़ाई करने की मजबूरी नहीं रहेगी।

रामप्रताप सिंह अध्यक्ष भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा के विकास से ही क्षेत्र का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं समयसीमा में पूर्ण कराने की बात कही।

शंभूनाथ चक्रवर्ती अध्यक्ष छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड ने अपने उद्बोधन में कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने विद्यार्थियों को इस अवसर का पूरा लाभ उठाने की अपील की।

कार्यक्रम में कॉलेज के प्रोफेसर, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने क्षेत्र में कॉलेज भवन निर्माण शुरू होने पर खुशी जताई और इसे भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक श्रीमती रायमुनी भगत के साथ रामप्रताप सिंह अध्यक्ष भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल, कृष्ण कुमार राय पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल, जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, शंकर गुप्ता जिला उपाध्यक्ष भाजपा , मंडल अध्यक्ष आनंद यादव, मंडल महामंत्री नसरूल्लाह सिद्दीकी , जनपद सदस्य अनुपम तिर्की , जितेंद्र ताम्रकार जिला युवा मोर्चा कार्यसमिति सदस्य , पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष गुलाब यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष निशांत प्रधान, श्रीमती काजल राय, बलवंत गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष मंगल भगत, शरद चौरसिया, जनपद सदस्य कलावती बाई   , सन्ना सरपंच अरविंद कुजूर , सचिव गणेश यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment