यूथ फेस्टिवल 2026: जशपुर जिले के युवा दिखाएंगे अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और लोककला की झलक , हिमाचल प्रदेश के बीर में 21 से 24 मई तक होगा राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन

जशपुरनगर, 20 मई 2026/ यूथ फेस्टिवल 2026 21 मई से 24 मई तक हिमाचल प्रदेश के बीर में आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर का इस आयोजन में कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार  के निर्देशानुसार  जिले के18 से 24 वर्ष आयु वर्ग के 20 छात्र-छात्राओं का दल सहभागिता करने यहां से रवाना हो चुके हैं। दल के साथ जिले से एक प्रभारी अधिकारी भी शामिल हैं। इस यूथ फेस्टिवल के अंतर्गत युवाओं के लिए पहाड़ों की ट्रेकिंग सहित अनेक साहसिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
      यूथ फेस्टिवल 2026 केवल एक सामान्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों, प्रतिभा, कला, संस्कृति और आत्मविश्वास का उत्सव होगा। हरे-भरे पहाड़ों और मनमोहक वादियों के बीच देशभर से आए युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। फेस्टिवल में गीत-संगीत, नृत्य, भाषण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। जशपुर जिले के छात्र-छात्राएँ भी अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और लोककला का प्रदर्शन कर जिले एवं छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे। यह यात्रा युवाओं के लिए सीखने, नए मित्र बनाने तथा भारत की विविध संस्कृति को करीब से समझने का सुनहरा अवसर साबित होगी। आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से आए छात्र-छात्राएँ भाग लेंगे, जिससे आपसी सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी बढ़ावा मिलेगा।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment