जशपुर: सियान गुड़ी में 94 वरिष्ठ नागरिक पंजीकृत, 32 को मिल रही फिजियोथेरेपी सुविधा

जशपुरनगर, 20 मई 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित सियान गुड़ी का बेहतर संचालन किया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत जिले के 94 वरिष्ठ नागरिक पंजीकृत हैं, जिनमें से 32 वरिष्ठजनों को नियमित रूप से फिजियोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

सियान गुड़ी में जिला अस्पताल की चिकित्सकीय टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान चिकित्सा अधिकारी, मनोवैज्ञानिक, साइकेट्रिक नर्स एवं लैब तकनीशियन की टीम ने नशामुक्ति केंद्र और सियान गुड़ी के हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्त जांच की। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी सलाह, परामर्श एवं काउंसिलिंग भी प्रदान की गई।

वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

सियान गुड़ी में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से वरिष्ठ नागरिक विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेते हैं। वहीं शाम 6 बजे संस्था के कर्मचारियों एवं पंजीकृत वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया गया।

समाज कल्याण विभाग ने जिले के सभी वरिष्ठ नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में सियान गुड़ी पहुंचकर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ लेने की अपील की है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment