जशपुर, 24 मई 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र जशपुर द्वारा 25 मई 2026 को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप के माध्यम से निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में कुल 110 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। कैंप का आयोजन प्रातः 11:00 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, जशपुर में किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैंप में चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड एवं बॉम्बे सिक्योरिटी गार्ड द्वारा विभिन्न पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड में ग्राहक संबंध अधिकारी (सीआरई) के 20 पदों पर महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी।
वहीं बॉम्बे सिक्योरिटी गार्ड में पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षा गार्ड के 60 पद तथा सुपरवाइजर के 30 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस प्रकार कुल 110 रिक्त पदों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
रोजगार कार्यालय ने इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित होने की अपील की है। आवेदकों को अपने साथ पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड एवं पैन कार्ड की प्रति अनिवार्य रूप से लानी होगी। चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित कंपनियों में रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।