जशपुर: चुंदापाठ जलाशय निर्माण को लेकर लगाए गए आरोप निराधार, तकनीकी जांच में शिकायतें गलत पाई ,स्वीकृत स्थल पर ही हो रहा निर्माण गईं

जशपुर, 25 मई 2026। ग्राम पंडरापाठ में निर्माणाधीन चुंदापाठ जलाशय योजना को लेकर समाचार पत्रों में प्रकाशित “स्वीकृत स्थल बदलकर डैम निर्माण का आरोप, मुख्यमंत्री से की गई शिकायत” संबंधी खबर पर जल संसाधन विभाग ने स्थिति स्पष्ट करते हुए आरोपों को निराधार बताया है। विभाग द्वारा मामले की तकनीकी जांच कराए जाने के बाद यह स्पष्ट हुआ है कि डैम का निर्माण कार्य पूरी तरह से स्वीकृत स्थल पर ही किया जा रहा है और निर्माण स्थल में किसी प्रकार का विचलन नहीं हुआ है।

विभाग के अनुसार वर्तमान निर्माण कार्य मूल स्वीकृत ले-आउट के अनुरूप ही संचालित किया जा रहा है। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि स्वीकृत स्थल से अन्यत्र डैम निर्माण किए जाने संबंधी लगाए गए आरोप तथ्यों पर आधारित नहीं हैं। मुख्यमंत्री को की गई शिकायत के परिप्रेक्ष्य में विभागीय स्तर पर कराई गई तकनीकी जांच में सभी आरोप असत्य एवं निराधार पाए गए हैं।

जल संसाधन विभाग ने स्पष्ट किया है कि चुंदापाठ जलाशय योजना का निर्माण निर्धारित मानकों एवं स्वीकृत डिजाइन के अनुसार किया जा रहा है तथा परियोजना के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई है। विभाग ने आमजन से अपील की है कि परियोजना से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए आधिकारिक तथ्यों पर भरोसा करें।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment