जशपुर: सड़क दुर्घटनाओं में त्वरित उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस सेवा रहेगी 24×7 सक्रिय, कलेक्टर के निर्देश

जशपुर: सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर रोहित व्यास ने स्वास्थ्य विभाग को जिले में संचालित 108 एम्बुलेंस सेवा को 24×7 सक्रिय एवं उपलब्ध रखने के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करते हुए सड़क दुर्घटना की स्थिति में त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि जिले में संचालित 108 एम्बुलेंस सेवा हर समय सक्रिय रहे, ताकि दुर्घटना की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को शीघ्र उपचार उपलब्ध करा सके।

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु केवल जनहानि तक सीमित नहीं होती, बल्कि इसका प्रभाव परिवार, समाज और अर्थव्यवस्था पर भी पड़ता है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं दुर्घटना की स्थिति में त्वरित राहत और उपचार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment