जशपुर: जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर रोहित व्यास ने जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सभी स्कूल बसों का फिटनेस परीक्षण कराने तथा स्कूल बस चालकों, क्लीनरों एवं हेल्परों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए आवश्यक है कि सभी स्कूल बसें निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप संचालित हों तथा उनमें कार्यरत चालक, क्लीनर और हेल्परों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाए।
कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि जिले में संचालित सभी स्कूल बसों का नियमित फिटनेस परीक्षण सुनिश्चित किया जाए, ताकि तकनीकी खामियों के कारण किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे। साथ ही स्कूल बस चालकों, क्लीनरों एवं हेल्परों का पुलिस सत्यापन भी अनिवार्य रूप से कराया जाए।
बैठक में कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।