जशपुर: हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले शासकीय कर्मचारियों पर होगी चालानी कार्रवाई

जशपुर: जिले में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर रोहित व्यास ने जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सभी शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग कर कार्यालय आने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वयं नियमों का पालन कर समाज के सामने सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करने की बात कही।

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने निर्देश दिए कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का पालन नहीं करने वाले शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु केवल जनहानि तक सीमित नहीं होती, बल्कि इससे परिवार, समाज और अर्थव्यवस्था पर भी गंभीर प्रभाव पड़ता है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सड़क सुरक्षा नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment