जशपुर: अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर सख्त निगरानी के निर्देश, सूचना मिलते ही होगी कठोर कार्रवाई

जशपुर: जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर रोहित व्यास ने जिला स्तरीय नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन सेंटर (एनकोर्ड) की समीक्षा बैठक में पुलिस, आबकारी एवं संबंधित विभागों को मादक पदार्थों की अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिले में कहीं भी मादक पदार्थों की बिक्री, परिवहन अथवा तस्करी की सूचना मिलने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल एवं कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई करते हुए ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

कलेक्टर रोहित व्यास ने कहा कि अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए सतत निगरानी और त्वरित कार्रवाई आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नियमित निगरानी रखी जाए तथा शासन के निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment