जशपुर: श्रमिक पंजीयन और ई-श्रम कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश

जशपुर: जिले में असंगठित क्षेत्र के अधिक से अधिक श्रमिकों को शासन की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से कलेक्टर रोहित व्यास ने श्रमिक पंजीयन एवं ई-श्रम कार्ड बनाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने श्रम विभाग की समीक्षा बैठक में विकासखंडवार प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को पंजीयन अभियान तेज करने के लिए कहा।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने श्रमिक पंजीयन एवं ई-श्रम कार्ड की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक विकासखंड में अभियान चलाकर अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों का पंजीयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि वे शासन की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने अधिकारियों से कहा कि श्रमिक पंजीयन कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने विकासखंडवार नियमित समीक्षा करते हुए पंजीयन की गति बढ़ाने और सभी पात्र श्रमिकों को समयबद्ध तरीके से ई-श्रम पोर्टल से जोड़ने के निर्देश दिए।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment