जशपुर: दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की मौके पर मौत, एक गंभीर

जशपुर: जिले के करडेगा चौकी क्षेत्र अंतर्गत शिमडा गांव के पास गुरुवार देर शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के दौरान एक बाइक पर सवार दो लोग घटनास्थल से फरार हो गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक की टक्कर के तुरंत बाद मौके पर ही मौत हो गई। मृतक शिमडा गांव का निवासी बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही करडेगा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। चौकी प्रभारी ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। फरार हुए बाइक सवारों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment