जशपुर: एसडीओपी चंद्रशेखर परमा को भावभीनी विदाई, निमितेश सिंह ने संभाला पदभार

जशपुर: छत्तीसगढ़ शासन के स्थानांतरण आदेश के तहत जशपुर के एसडीओपी चंद्रशेखर परमा का स्थानांतरण सरायपाली कर दिया गया है। वहीं बिलासपुर में नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) के पद पर पदस्थ निमितेश सिंह ने जशपुर के नए एसडीओपी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है।

पुलिस कार्यालय जशपुर में आयोजित गरिमामय समारोह में एसडीओपी चंद्रशेखर परमा को भावभीनी विदाई दी गई तथा नवपदस्थ एसडीओपी निमितेश सिंह का स्वागत किया गया। इस अवसर पर डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार, जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, एसडीओपी, थाना एवं चौकी प्रभारी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

समारोह में अधिकारियों ने चंद्रशेखर परमा के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, जनसंपर्क और प्रभावी पुलिसिंग में उल्लेखनीय योगदान दिया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने नवपदस्थ एसडीओपी निमितेश सिंह का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव और नेतृत्व में जशपुर अनुविभाग में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। उन्होंने आमजन से बेहतर संवाद, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और जनहित में उत्कृष्ट पुलिसिंग को प्राथमिकता देने की अपेक्षा व्यक्त की।

नवपदस्थ एसडीओपी निमितेश सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने, कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और पुलिस तथा आमजन के बीच विश्वास को और सुदृढ़ करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment