जशपुर: ग्राम पंचायत कलिया में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, पारंपरिक पूजा-पाठ के साथ हुआ आयोजन

जशपुर: ग्राम पंचायत कलिया में रविवार को विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत के उपसरपंच माननीय श्री संजय भगत की अगुवाई में किया गया। इस अवसर पर बैगा लालबिहारी भगत द्वारा विधिवत पूजा-पाठ कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। आदिवासी समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन में सहभागिता निभाई।



कार्यक्रम के दौरान आदिवासी समाज की परंपरा, संस्कृति और रीति-रिवाजों को याद करते हुए समाज की एकजुटता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और प्रकृति के साथ उनके गहरे संबंध को बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों तक इसे पहुंचाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर ग्राम सिहारढड़ से आदिवासी समाज के अध्यक्ष सोनसाय भगत सहित नंदकुमार भगत, एडमॉन खलखो, अब्रेंसीया, सुमांति भगत और उमेश भगत उपस्थित रहे। वहीं ग्राम कलिया से सुनीता भगत, नीलम भगत, राजकुमार भगत, सुरेश भगत , रवींद्र भाल वनवासी और सुशील भगत सहित अन्य ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए।



इसी तरह ग्राम कलिया के मोहल्ला बंखेता से बालकुमार भगत, बंटी, निलेश भगत सहित मोहल्लेवासी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर विश्व आदिवासी दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

कार्यक्रम में आदिवासी समाज के लोगों ने अपनी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के साथ सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दीं।



विश्व आदिवासी दिवस के इस आयोजन के माध्यम से ग्राम पंचायत कलिया में आदिवासी समाज की सांस्कृतिक पहचान, एकता और परंपराओं की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के सफल आयोजन में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों, समाज के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों की महत्वपूर्ण सहभागिता रही।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment