जशपुर। छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने जशपुर जिले के बगीचा विकासखण्ड अंतर्गत गुरगुरी-फुलझर मध्यम जलाशय योजना के सर्वेक्षण कार्य के लिए 2 करोड़ 42 लाख 53 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इस संबंध में जल संसाधन विभाग द्वारा आदेश भी जारी कर दिया गया है।
योजना के सर्वेक्षण कार्य के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में सिंचाई सुविधा के विस्तार की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी। इससे क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और जल संसाधन के बेहतर उपयोग की दिशा में आगे की कार्यवाही का मार्ग प्रशस्त होगा।