जशपुर: पोस्कट के राधा-कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, मटकी फोड़ कार्यक्रम में उमड़ा उत्साह ,गुरुकुल संस्कृत विद्यालय सेंधवार के छात्र- छात्राओं ने प्रस्तुत की आकर्षक झांकी

जशपुर। जिले के बगीचा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कामारीमा स्थित पोस्कट गांव के श्री राधा-कृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन भक्तिमय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, माताओं-बहनों और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान गुरुकुल संस्कृत विद्यालय सेंधवार के छात्र-छात्राओं द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई। विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और पूरा मंदिर परिसर भक्ति एवं उत्साह के माहौल से सराबोर नजर आया।

मटकी फोड़ कार्यक्रम में दिखा उत्साह

श्री राधा-कृष्ण मंदिर पोस्कट में आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की और जय श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरेन्द्र मिश्रा, पोस्कट, चंद्रदेव यादव, बगीचा, युवा जन जाग्रति समिति के अध्यक्ष अशोक यादव, पटकोना, अशोक यादव, सचिव पकरीटोली, किशोरीलाल यादव, मुढ़ी, अक्षय कुमार यादव, लमदरहा, सुरज यादव, राजनाथ यादव, हरिशंकर यादव, कोमल यादव, दशरथ यादव, पोस्कट एवं अनिरुद्ध यादव, देवडाड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में समस्त ग्रामवासी, माताएं-बहनें और भाई-बंधु शामिल हुए। सभी ने मिलकर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment