खड़ामाचा जंगल में 30 हाथियों का दल, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया सतर्क

जशपुर: वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र पत्थलगांव अंतर्गत खड़ामाचा जंगल में करीब 30 हाथियों का दल विचरण कर रहा है।

हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है। वन विभाग की ओर से जंगल क्षेत्र में “सावधान, जंगल में हाथी है” लिखे बैनर लगाए गए हैं।

इन बैनरों के माध्यम से ग्रामीणों को हाथियों के दल की मौजूदगी की जानकारी दी जा रही है और जंगल के रास्तों का उपयोग नहीं करने की समझाइश दी जा रही है।

ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील

वन विभाग द्वारा ग्रामीणों से अपील की गई है कि हाथियों की मौजूदगी वाले जंगल क्षेत्र में जाने से बचें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखना तथा वन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना जरूरी है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment