जशपुर जिले की 501 उचित मूल्य दुकानों में ई-पोस मशीन के माध्यम से राशन वितरण, सभी हितग्राहियों को आधारयुक्त राशन सामग्री का वितरण

जशपुर: खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का उद्देश्य समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का का उपार्जन कर किसानों को समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने के साथ-साथ सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रदेश के जरूरतमंद नागरिकों को खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

जशपुर जिले में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में योजना का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। वर्तमान में जिले में ई-पोस मशीन के माध्यम से खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है।

जिले में वर्तमान में 501 उचित मूल्य दुकानें संचालित हैं। इन सभी दुकानों के माध्यम से हितग्राहियों को आधारयुक्त राशन सामग्री का वितरण किया जाता है। राशनकार्ड के मुखिया या जिन सदस्यों का आधार कार्ड राशनकार्ड से लिंक है, उनके आधार के माध्यम से राशन वितरण की प्रक्रिया पूरी की जाती है।

2 लाख 69 हजार 20 राशनकार्ड हितग्राही शामिल

खाद्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जशपुर जिले में कुल 2 लाख 69 हजार 20 राशनकार्ड हितग्राही शामिल हैं। इनमें बीपीएल श्रेणी के 2 लाख 52 हजार 419 हितग्राही तथा एपीएल श्रेणी के 16 हजार 601 हितग्राही शामिल हैं।

कार्ड की श्रेणी के अनुसार 10 से 35 किलो तक चावल

छत्तीसगढ़ में राशनकार्ड हितग्राहियों को कार्ड की श्रेणी के अनुसार प्रतिमाह 10 किलोग्राम से लेकर 35 किलोग्राम तक चावल प्रदान किया जाता है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से पात्र हितग्राहियों तक खाद्यान्न पहुंचाकर खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने का कार्य किया जा रहा है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment