जशपुरनगर। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय द्वारा आज 30 सितंबर को संभागीय स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले का आयोजन लाइवलीहुड कॉलेज, दौड़काचौरा, जशपुरनगर में किया जाएगा।
969 रिक्त पदों पर होगी भर्ती
रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों एवं संस्थानों द्वारा कुल 969 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें होटल मैनेजमेंट, लाइफ मित्र, मैनेजर, इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन, फील्ड ऑफिसर, सिक्योरिटी गार्ड, नर्सिंग, असिस्टेंट केयरटेकर, बेबी सिटर, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, सेल्स मैनेजर, ट्रेनी फील्ड ऑफिसर, बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, इलेक्ट्रीशियन, बैंक असिस्टेंट, वेल्डर, कस्टमर रिलेशनशिप ऑफिसर, क्वालिटी इंस्पेक्टर, शिक्षक एवं ट्रेनी सहित विभिन्न पद शामिल हैं।
इन योग्यताओं वाले अभ्यर्थी ले सकेंगे भाग
रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा, स्नातक एवं अन्य निर्धारित योग्यताधारी अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित कंपनियों के नियमानुसार वेतन एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
जरूरी दस्तावेज साथ लाना होगा
इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
आज सुबह 11 बजे से होगा आयोजन
संभागीय स्तरीय रोजगार मेला 30 सितंबर को प्रातः 11 बजे से लाइवलीहुड कॉलेज, दौड़काचौरा, जशपुरनगर में आयोजित होगा। युवाओं से अपील की गई है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित होकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाएं।