गुजरात के नन्द घरों में पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा की व्यवस्थाएं देखीं

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने गुजरात प्रवास के दौरान गांधीनगर यूनिट-2 के ग्राम करई स्थित नन्द घरों (आंगनबाड़ी केंद्रों) का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

मंत्री राजवाड़े ने नन्द घरों में बच्चों की देखभाल, सीखने के वातावरण और माताओं तक पहुंचाई जा रही जरूरी सेवाओं की कार्यप्रणाली को करीब से समझा। उन्होंने बच्चों के बेहतर बचपन, पोषण और सुरक्षित विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों का जायजा लिया।

गुजरात की महिला एवं बाल विकास मंत्री से की सौजन्य भेंट

गांधीनगर स्थित सचिवालय में मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने गुजरात की महिला एवं बाल विकास मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. मनीषा राजीवभाई वकील से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के सामरी क्षेत्र की विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा, गुजरात के महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव श्री राकेश शंकर तथा छत्तीसगढ़ की विभागीय संचालक डॉ. रेणुका श्रीवास्तव उपस्थित रहीं।

बैठक के दौरान विभागीय योजनाओं, आंगनबाड़ी सेवाओं और महिला एवं बाल कल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। मंत्री राजवाड़े ने गुजरात में अपनाई जा रही व्यवस्थाओं और योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।

अनुभव साझा करने से सेवाओं को बेहतर बनाने की पहल

यह दौरा राज्यों के बीच अनुभव साझा करने और बच्चों तथा महिलाओं के लिए संचालित सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा। गुजरात के नन्द घरों में देखी गई व्यवस्थाओं से छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी केंद्रों को और बेहतर बनाने तथा बच्चों तक पोषण, शिक्षा और संवेदनशील देखभाल पहुंचाने के प्रयासों को दिशा मिल सकती है।

प्रदेश और छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण खबरों के लिए संवाद छत्तीसगढ़ पढ़ते रहें। ताजा अपडेट के लिए विजिट करें: samvadchhattisgarh.com

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment