विकसित भारत 2047 के विजन पर छत्तीसगढ़ की पहल, नीति आयोग उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने नृपेंद्र मिश्र को दी जानकारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव श्री नृपेंद्र मिश्र से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में संचालित प्रमुख विकास योजनाओं और नीतिगत पहलों की जानकारी साझा की।

श्री गणेश शंकर मिश्रा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत @2047’ के विजन के अनुरूप मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों से श्री नृपेंद्र मिश्र को अवगत कराया।

उन्होंने प्रदेश के समग्र, समावेशी और सतत विकास के लिए उठाए जा रहे महत्वपूर्ण कदमों तथा विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में राज्य सरकार की प्राथमिकताओं की जानकारी दी।

छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण खबरों के लिए संवाद छत्तीसगढ़ पढ़ते रहें। ताजा अपडेट के लिए विजिट करें: samvadchhattisgarh.com

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment