विकसित भारत 2047 के विजन पर छत्तीसगढ़ की पहल, नीति आयोग उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने नृपेंद्र मिश्र को दी जानकारी

छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र से सौजन्य भेंट की। उन्होंने विकसित भारत @2047 के अनुरूप राज्य में संचालित विकास योजनाओं और नीतिगत पहलों की जानकारी दी।