जशपुर: कलेक्टर ने गम्हरिया धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण, छोटे किसानों को प्राथमिकता देने के निर्देश

Please Share With Your Friends Also

जशपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लेने कलेक्टर रोहित व्यास ने जशपुर विकासखंड के गम्हरिया धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में धान बेचने पहुंचे किसानों से चर्चा कर खरीदी प्रक्रिया और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने समिति प्रबंधक को छोटे किसानों का धान भी प्राथमिकता से खरीदने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने टोकन की स्थिति, बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता और किसानों के लिए की गई अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। गम्हरिया धान खरीदी केंद्र में कुल 2,723 किसानों का पंजीयन हुआ है। निरीक्षण के समय तक पांच किसान अपना धान बेच चुके थे।

किसानों को घर बैठे टोकन प्राप्त करने की सुविधा ‘तुंहर टोकन’ ऐप के माध्यम से दी जा रही है। प्रशासन ने किसानों से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार टोकन लेकर केंद्र में धान विक्रय करने की अपील की है।

📌 यह भी पढ़ें: धान खरीदी में पात्र किसानों को राहत, खसरा मैपिंग और फसल दावों के सत्यापन की व्यवस्था

जिले के 49 केंद्रों में धान खरीदी की व्यवस्था

कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिले के 49 धान उपार्जन केंद्रों में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए खरीदी की तैयारियां की गई हैं। सभी केंद्रों में 15 नवंबर 2026 से धान खरीदी शुरू की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने और धान विक्रय के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने देने के निर्देश दिए हैं।

📌 यह भी पढ़ें: चम्पा में नया धान उपार्जन केंद्र शुरू होने से 13 गांवों के किसानों को मिलेगा लाभ

53,378 किसानों ने कराया पंजीयन

इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए जशपुर जिले के कुल 53,378 किसानों ने पंजीयन कराया है। पिछले वर्ष यह संख्या 50,904 थी। इस तरह बीते वर्ष की तुलना में 2,474 अधिक किसानों ने पंजीयन कराया है। पंजीकृत किसानों का कुल धान रकबा लगभग 91,515.12 हेक्टेयर है।

📌 यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की स्थिति: 2.78 लाख मीट्रिक टन खरीदी और 70,979 किसानों ने बेचा धान

तीन नए उपार्जन केंद्रों से किसानों को सुविधा

किसानों को धान विक्रय में अधिक सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस वर्ष जिले में तीन नए धान उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। इनमें कुदमुरा, कोरंगामाल और चम्पा शामिल हैं। नए केंद्र शुरू होने से संबंधित क्षेत्रों के किसानों को धान बेचने के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे और आवागमन में भी सुविधा होगी।

जशपुर जिले की धान खरीदी, किसानों की सुविधाओं और ग्रामीण विकास से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर के लिए पढ़ते रहें संवाद छत्तीसगढ़।
https://samvadchhattisgarh.com

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment