जशपुर: विधायक रायमुनी भगत की मौजूदगी में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करोड़ों के सड़क निर्माण कार्यों का भूमि पूजन

जशपुर, 11 जून 2026। जशपुर विधायक रायमुनी भगत के मुख्य आतिथ्य तथा जिला पंचायत सदस्य शांति भगत की उपस्थिति में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों का भूमि पूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में स्वीकृत विकास कार्यों का विधिवत पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का भूमिपूजन किया गया। “प्रतिदिन में कम से कम मेरा संकल्प” अभियान की भावना के साथ गम्हरिया मुख्य मार्ग से जतराटोली ग्राम पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। लगभग 4.25 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर 305.26 लाख रुपये की लागत आएगी। ग्रामीणों द्वारा पेयजल एवं आवागमन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद विधायक रायमुनी भगत ने सक्रिय पहल करते हुए इस कार्य की स्वीकृति दिलाई।

इसी प्रकार झालटोली मुख्य मार्ग से घटगांव बस्ती पहुंच मार्ग निर्माण की मांग को भी स्वीकृति मिली। लगभग 1.30 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण 92 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। वहीं बगडोलिया से प्यारेटोली बस्ती पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए भी भूमि पूजन किया गया। लगभग 4 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर 316.20 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे।

इस अवसर पर विधायक रायमुनी भगत ने कहा कि सड़कें ग्रामीण विकास की आधारशिला होती हैं। बेहतर सड़क संपर्क से ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि विपणन और रोजगार के अवसरों तक पहुंच आसान होगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। नई सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने की उम्मीद है, जिससे विकास को नई गति मिलेगी।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment