रायपुर: राज्य शासन का बड़ा प्रशासनिक फैसला, रमेश कुमार शर्मा को मिली सहकारिता विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी

रायपुर, 10 जून 2026। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रमेश कुमार शर्मा को सहकारिता विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2010 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं वर्तमान में गृह विभाग के सचिव रमेश कुमार शर्मा को आगामी आदेश तक आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।



सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी और आगामी आदेश जारी होने तक प्रभावशील रहेगी।

उल्लेखनीय है कि सहकारिता विभाग राज्य में सहकारी समितियों के संचालन, निगरानी और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों का संचालन करता है। ऐसे में रेमो कुमार शर्मा को यह अतिरिक्त जिम्मेदारी दिए जाने को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव द्वारा जारी किया गया है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment