BIG BREAKING JASHPUR: कामारिमा में खाना नहीं बनाने से नाराज पति ने गला दबाकर की पत्नी की हत्या ” जांच में जुटी पुलिस….

Please Share With Your Friends Also

जशपुर बगीचा:- बगीचा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पत्नी के खाना नहीं बनाने से नाराज पति ने अपनी ही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है वहीं घटना के बाद चौकी पंडरा पाठ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है ।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम कामारिमा में साेमवार की दाेपहर लगभग 12 बजे कामारिमा निवासी राकेश राम पिता परसु राम घर पहुंचा ताे पत्नी से खाना मांगा वहीं पत्नी खाना नही बनाई थी जिसपर नाराज पति ने पत्नी पर हमला कर दिया और गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दिया ।

मृतिका का नाम सरस्वति बाई उम्र 25 वर्ष बताया जा रहा है घटना की जानकारी मिलने के बाद साेमवार की रात्रि साढ़े नौ बजे पंडरा पाठ पुलिस ने बताया की मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और आरोपी को भी हिरासत में रखा गया है ।

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment