“बढ़ता भारत–बदलता भारत” अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला सम्पन्न ,मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने कार्यकर्ताओं को सौंपा गया दायित्व

जशपुर/कांसाबेल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे राष्ट्रव्यापी “बढ़ता भारत–बदलता भारत” अभियान की तैयारियों को लेकर आज भाजपा कार्यालय कांसाबेल में जशपुर जिले की महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में 5 जून से 21 जून तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों एवं जनसंपर्क गतिविधियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, राष्ट्रीय सुरक्षा एवं गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि “बढ़ता भारत–बदलता भारत” अभियान केवल सरकार की उपलब्धियों को बताने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का महाअभियान है।

उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक अभियान को प्रभावी रूप से पहुंचाया जाएगा। अभियान के तहत 5 जून को पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान, 5 से 7 जून तक मीडिया कॉन्क्लेव एवं पत्रकार वार्ताएं, 7 जून को एनडीए संयुक्त प्रेस वार्ता, 8 से 10 जून तक प्रदेश स्तरीय मीडिया संवाद, 9 से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान, प्रगति पथ यात्रा एवं बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही 12 से 20 जून तक विकसित भारत संकल्प मेला एवं लाभार्थी सम्मेलन आयोजित कर केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लोगों से संवाद किया जाएगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया एवं जनसंपर्क के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को व्यापक रूप से प्रचारित करने का आह्वान करते हुए कहा कि अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच बनाना भाजपा कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी।

पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने आत्मनिर्भर भारत की दिशा में नई गति प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से गरीब, किसान, महिला एवं युवाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है, जिसे जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

जशपुर विधायक रायमुनी भगत ने कहा कि भाजपा सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को राजनीति का मूल आधार बनाया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को लेकर सकारात्मक संवाद स्थापित करेगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं और अभियान को बूथ स्तर तक सफल बनाना सभी की जिम्मेदारी है। वहीं निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने संगठनात्मक मजबूती एवं जनभागीदारी के माध्यम से अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया।

जिला महामंत्री मुकेश शर्मा एवं मनीष अग्रवाल ने कार्यशाला का संचालन किया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि कार्यशाला में मुख्य रूप से पूर्व विधायक रोहित साय, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, निगम अध्यक्ष सुरेंद्र बेसरा, आनंद शर्मा, शांति भगत, रीना बरला, नटवर मूंदड़ा, आलोक सारथी, शंकर गुप्ता, श्रीनायक मिश्रा, सुनीति भोय, सुषमा सिंह, रूपेश सोनी, हरजीत सिंह भाटिया, सुशीला साय पैंकरा, पिंकी गुप्ता, ममता कश्यप, अंकित बंसल, मुकेश सोनी, हेमन्त बंजारा, हरीश कुमार, राजकुमार गुप्ता, कपिलदेव साय, मुनेश्वर सिंह केसर, रागिनी भगत, बॉबी ताम्रकर, राजा सोनी, दीपू मिश्रा, विजय शर्मा, सुनील राय सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment