जशपुर में लंबित पेंशन और वेतन निर्धारण प्रकरणों के लिए शिविर 14 अक्टूबर को

जशपुरनगर 12 अक्टूबर2026/ जिले में लंबे समय से लंबित वेतन निर्धारण और पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, कोष, लेखा एवं पेंशन, अम्बिकापुर के निर्देश पर यह शिविर दिनांक 14 अक्टूबर 2026, दिन बुधवार को प्रातः 10:30 बजे, मंत्रणा सभाकक्ष, कलेक्टोरेट कार्यालय जशपुर में आयोजित होगा।

जिला प्रशासन ने जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने कार्यालय के अधिकारियों / कर्मचारियों के लंबित प्रकरणों के साथ शिविर में उपस्थित होकर उनका निराकरण कराना सुनिश्चित करें।

यह शिविर सेवानिवृत होने वाले और जो सेवानिवृत हो चुके जिनका प्रकरण लंबित है उन कर्मचारियों के लिए राहत भरा साबित होगा।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment