छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया 10वीं-12वीं का परीक्षा कार्यक्रम, विद्यार्थियों को सुबह 9:15 से दोपहर 12:15 बजे तक मिलेगा उत्तर लिखने का समय
रायपुर, 18 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर ने हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2027 की समय-सारणी जारी कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 मार्च से 8 अप्रैल 2027 तक तथा कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 13 मार्च से 5 अप्रैल 2027 तक आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक संचालित होंगी।
12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल
सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार कक्षा 12वीं की परीक्षा 12 मार्च को हिंदी विषय के साथ प्रारंभ होगी। इसके बाद विषयवार परीक्षाओं का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
- 12 मार्च: हिंदी।
- 15 मार्च: राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखा शास्त्र, फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र, वस्तु चित्रण एवं आलेखन, शरीर क्रिया विज्ञान एवं प्राथमिक चिकित्सा।
- 17 मार्च: संस्कृत।
- 19 मार्च: जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, पशुपालन, दुग्ध प्रौद्योगिकी, मत्स्य एवं कुक्कुट पालन, भारतीय कला का इतिहास, विज्ञान के तत्व।
- 24 मार्च: समाजशास्त्र।
- 29 मार्च: गणित।
- 31 मार्च: अंग्रेजी।
- 3 अप्रैल: इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि विज्ञान के तत्व एवं गणित, ड्राइंग एंड पेंटिंग, आहार एवं पोषण।
- 5 अप्रैल: भूगोल, भौतिक शास्त्र।
- 6 अप्रैल: व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विभिन्न विषय रिटेल मार्केटिंग मैनेजमेंट, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, ऑटो मोबाइल सर्विस टेक्नीशियन, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, टेलीकम्युनिकेशन, बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस, ब्यूटी एंड वेलनेस तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर।
- 7 अप्रैल: मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और उड़िया भाषाएं।
- 8 अप्रैल: मनोविज्ञान।
10वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल
कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 13 मार्च को तृतीय भाषा के विषयों के साथ प्रारंभ होगी। इसमें संस्कृत, मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और उड़िया भाषाएं शामिल हैं।
इसके बाद परीक्षाएं निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होंगी।
- 13 मार्च: तृतीय भाषा संस्कृत, मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और उड़िया।
- 16 मार्च: अंग्रेजी।
- 18 मार्च: सामाजिक विज्ञान।
- 20 मार्च: विज्ञान।
- 25 मार्च: हिंदी।
- 30 मार्च: गणित।
- 1 अप्रैल: व्यावसायिक पाठ्यक्रम के अंतर्गत अर्गनाइज्ड रिटेलिंग, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, ऑटो मोबाइल सर्विस टेक्नीशियन, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, टेलीकम्युनिकेशन, बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, परिधान, मेड अप और होम फर्निशिंग, कंस्ट्रक्शन, प्लंबिंग, पावर, पर्यटन और अतिथि सत्कार विषय।
- 5 अप्रैल: दृष्टिहीन विद्यार्थियों के लिए संगीत तथा मूक एवं बधिर विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग एंड पेंटिंग विषय की परीक्षा।
शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा वर्ष 2027 के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की समय-सारणी भी जारी की है।
प्रथम वर्ष की परीक्षाएं:
- 12 मार्च: शारीरिक शिक्षा का इतिहास और सिद्धांत।
- 15 मार्च: शारीरिक शिक्षा से संबंधित मनोविज्ञान।
- 17 मार्च: शारीरिक शिक्षा की शिक्षण विधियां।
- 19 मार्च: शरीर रचना, शरीर क्रिया विज्ञान एवं शारीरिक व्याख्यान क्रियात्मक विज्ञान।
द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं:
- 13 मार्च: शारीरिक शिक्षा का संगठन, प्रशासन एवं पर्यवेक्षण।
- 16 मार्च: परीक्षण एवं मापन।
- 18 मार्च: स्वास्थ्य शिक्षा, सामान्य खेल चोटें एवं पुनर्वास।
- 20 मार्च: निर्णायन एवं अधिशिक्षा।
परीक्षा केंद्र पहुंचने के समय का रखें विशेष ध्यान
मंडल द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सभी परीक्षार्थियों को सुबह 9 बजे परीक्षा केंद्र में अपना स्थान ग्रहण करना होगा। सुबह 9:05 बजे उत्तरपुस्तिकाओं का वितरण किया जाएगा। इसके बाद 9:10 बजे अध्ययन के लिए प्रश्नपत्र वितरित किए जाएंगे। परीक्षार्थियों को सुबह 9:15 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक उत्तर लिखने का समय मिलेगा।
मंडल ने स्पष्ट किया है कि आवश्यकता पड़ने पर परीक्षा की तिथि एवं समय में परिवर्तन किया जा सकता है। परीक्षा अवधि के दौरान शासन द्वारा सार्वजनिक अथवा स्थानीय अवकाश घोषित किए जाने की स्थिति में भी परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होंगी।
परीक्षार्थी एवं अभिभावक विस्तृत समय-सारणी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर देख सकते हैं।
CG Board Exam 2027 से जुड़ी ऐसी ही शिक्षा, रोजगार और छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण खबरों के लिए पढ़ते रहें संवाद छत्तीसगढ़। पूरी खबरें और ताजा अपडेट पाने के लिए विजिट करें: