जशपुर ,मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने और उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज रणजीता स्टेडियम में पीएम जनमन योजना के तहत 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चाबी सौंपा गया।
इनमें दुलदुला विकास खंड के ग्राम लोरो श्रीमती सरस्वती बाई, ग्राम बंगुरकेला के श्री राजेश सिंह, जशपुर विकास खंड के ग्राम सारूडीह श्री जागेश्वर मनोरा विकास खंड के ग्राम करदना श्री समकुमार राम , और श्री सुरेश राम को चाबी सौंपा गया।
इस अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शोर्य प्रताप सिंह जुदेव नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जुदेव सरगुजा कमिश्नर श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा आईजी श्री दीपक कुमार झा कलेक्टर श्री रोहित व्यास वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।




















