मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय श्री जगेश्वर राम भगत को श्रद्धांजलि अर्पित की। जशपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ग्राम कोमड़ो स्थित उनके निवास पहुंचे, जहां उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय भगत के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके योगदान को याद किया। इस दौरान उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की बात कही। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल एवं धैर्य प्रदान करने की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि स्वर्गीय श्री जगेश्वर राम भगत का जीवन समाज सेवा और जनकल्याण के लिए पूर्णतः समर्पित रहा। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का कार्य किया। इस दौरान इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, अध्यक्ष छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल श्री रामप्रताप सिंह, विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, सरगुजा संभाग के कमिश्नर श्री नरेंद्र दुग्गा, पुलिस कमिश्नर श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री लाल उमेंद सिंह सहित आमजन मौजूद रहे।




















