मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे नवगठित जिला सक्ती, हेलीपेड पर मुख्यमंत्री का हुआ भव्य स्वागत….

Please Share With Your Friends Also

सक्ती, में  आज मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज अपने नवगठित जिला सक्ती प्रवास के दौरान हेलिकॉप्टर से कॉलेज ग्राउंड हेलीपेड जेठा पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन पर जय माता कर्मा समूह द्वारा कर्मा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति के साथ मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री  साय के साथ उपमुख्यमंत्री  अरुण साव भी सक्ती पहुंचे है।हेलीपेड पर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के स्वागत के लिए सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े, जिला पंचायत सदस्य  टिकेश्वर गबेल, आई जी  संजीव शुक्ला, कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो, एसपी सुश्री अंकिता शर्मा, डीएफओ प्रियंका पांडेय,  संयोगिता सिंह जूदेव, निर्मल सिंहा सहित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने गुलदस्ता भेंट कर मुख्यमंत्री का नए साल में प्रथम सक्ती जिला आगमन पर भव्य स्वागत किया।
      उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अपने सक्ती जिला प्रवास के दौरान विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। आज इस समारोह के माध्यम से मुख्यमंत्री  साय सक्ती जिलेवासियों को 168.25 करोड़ रुपए से अधिक की लागत राशि के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे।

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment