लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से आम नागरिकों को मिलेगी 400  प्रकार की डिजिटल सेवाएं

जशपुर 21 मई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रदेश के नागरिकों को 400+ प्रकार की डिजिटल सेवाएं देने के ऐतिहासिक निर्णय के बाद, जिला प्रशासन जशपुर ने इसे जमीनी स्तर कार्य शुरू कर दिया है ।  कलेक्टर श्री रोहित व्यास के कुशल मार्गदर्शन और जिला ई-गवर्नेंस सोसाइटी (DeGS) के तत्वावधान में जशपुर, कांसाबेल और दूरस्थ पहाड़ी विकासखंड बगीचा के  ग्राम पंचायत सचिवों हेतु ‘सेवा-सेतु पोर्टल’ (e-District 2.0) का एक दिवसीय सघन और विस्तृत तकनीकी प्रशिक्षण सत्र सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा बचे हुए विकासखंड का प्रशिक्षण आगामी सप्ताह मे पूरा किया जाएगा ।

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जशपुर जिले के दूरस्थ ग्रामीण और जनजातीय अंचलों के अंतिम छोर पर बैठे नागरिक को बिना किसी विलंब के शासकीय सेवाओं का त्वरित लाभ प्रदान करना है।

पंचायतों को मिली प्रशासनिक और डिजिटल शक्ति: प्रशिक्षण सत्र के दौरान ज़िला ई-गवर्नेंस टीम द्वारा  ग्राम पंचायत सचिवों को ‘सेवा-सेतु पोर्टल’ की बारीकियों से अवगत कराया गया। अब तक जिन कार्यों के लिए ग्रामीणों को ब्लॉक या जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ती थी, वे कार्य अब ग्राम पंचायत लोक सेवा केंद्र से   में ऑनलाइन हल होंगे। प्रशिक्षण में सचिवों को मुख्य रूप से निम्नलिखित अनिवार्य नागरिक सेवाओं को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त करने, जांचने और स्वीकृत (Approve) करने की संपूर्ण लाइव प्रक्रिया सिखाई गई: जिसमे मुख्य सर्विस विवाह पंजीकरण पत्र जारी करना भूखंड अथवा भवन पर निर्माण/पुनर्निर्माण हेतु आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) , ग्रामीण अधोसंरचना के तहत स्ट्रीट लाइट (बल्ब एवं ट्यूबलाइट बदलना) संबंधी शिकायत एवं निवारण प्रणाली एवं ग्राम पंचायतों में आवश्यक साफ-सफाई व्यवस्था के ऑनलाइन अनुश्रवण व प्रबंधन की प्रक्रिया।

प्रशिक्षण के साथ ही कार्यशाला में उपस्थित कांसाबेल, जशपुर और बगीचा विकासखंड के सभी उपस्थित ग्राम पंचायत सचिवों के डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (DSC) की मैपिंग का कार्य भी शत-प्रतिशत सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। डिजिटल सिग्नेचर मैप होने से अब फाइलों का निपटारा त्वरित गति से होगा।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment