जशपुर। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ के प्रभाव और आने वाले दिनों में चक्रवाती तूफान एवं अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए जशपुर जिले के सभी स्कूलों में 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला जशपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण छात्र-छात्राओं को स्कूल पहुंचने में होने वाली कठिनाइयों तथा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
जारी आदेश में जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त प्राथमिक शालाओं, पूर्व माध्यमिक शालाओं, हाई स्कूलों एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
यह आदेश जिला कलेक्टर की अनुमति से जारी किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालयों के प्राचार्यों तथा प्रधान पाठकों को आदेश की सूचना देते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
