जशपुर में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 3 सहायक अभियंताओं को नई जिम्मेदारी, कार्यपालन अभियंता ने जारी किया आदेश

जशपुर। जिले में निर्माण एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग जशपुर के अंतर्गत पदस्थ तीन सहायक अभियंताओं के प्रभार में बदलाव किया गया है। इस संबंध में कार्यालय कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, जशपुर द्वारा 28 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, श्री मंजूज कुंजूर, सहायक अभियंता को ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंभाग बगीचा से स्थानांतरित कर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंभाग मनोरा का प्रभार सौंपा गया है।

इसी तरह, श्री अनिल कुमार, सहायक अभियंता को ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंभाग कोतबा से ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंभाग बगीचा की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं, श्री सतीश कुमार एक्का, सहायक अभियंता, जो वर्तमान में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंभाग जशपुर में पदस्थ हैं, उन्हें जशपुर के साथ-साथ उपसंभाग दुलदुला का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

कलेक्टर की अनुमति से जारी हुआ आदेश

कार्यालय कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग जशपुर द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था प्रशासनिक दृष्टिकोण से निर्माण एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए की गई है। आदेश कलेक्टर की अनुमति से तत्काल प्रभावशील किया गया है।

आदेश की प्रतिलिपि अधीक्षण अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, सरगुजा मंडल अंबिकापुर, कलेक्टर जशपुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जशपुर तथा संबंधित अधिकारियों को सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment