क्षितिज-अपार संभावनाएं योजना के तहत दिव्यांग छात्रों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

जशपुरनगर 20 अगस्त 2026/ समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित क्षितिज-अपार संभावनाएं योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में उच्च शिक्षा में अध्ययनरत नियमित दिव्यांगजन छात्रों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। उप संचालक समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार  इस योजना का उद्देश्य उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे दिव्यांग विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।
            
योजना के तहत आई.टी.आई., पॉलिटेक्निक, स्नातक, स्नातकोत्तर, चिकित्सा, तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा में अध्ययनरत दिव्यांगजन विद्यार्थियों को 6000 रुपये प्रतिवर्ष एकमुश्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। वहीं स्नातक एवं स्नातकोत्तर में नियमित रूप से अध्ययनरत विद्यार्थियों को 12000 रुपये प्रतिवर्ष एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। योजना के लिए पात्रता में आवेदक का नियमित छात्र होना, 40 प्रतिशत तक की दिव्यांगता होना तथा छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है। इच्छुक विद्यार्थी अधिक जानकारी के लिए कार्यालय समाज कल्याण विभाग जशपुर के मोबाईल क्रमांक 09144732353 तथा विभागीय हेल्पलाइन 155326 पर संपर्क कर सकते हैं।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment