बखरी में केसरवानी समाज का पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित….

प्रियंका कुमारी

बखरी, बेगूसराय संवाददाता।
रविवार को नगर के स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल परिसर में केसरवानी समाज द्वारा पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों की उपस्थिति में एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया। इस अवसर पर समाज के प्रमुख सदस्य एकत्रित हुए और समाज के विकास, सामाजिक एकता और सहयोग के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन कश्यप मुनि के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।समारोह की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष दिलीप केसरी ने कहा कि हमारा समाज आज भी अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है। शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सामाजिक समानता जैसे क्षेत्र में सुधार की आवश्यकता है। मुझे गर्व है कि हमारे समाज के सभी सदस्य मिलकर इन समस्याओं का समाधान ढूंढ़ने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हम सभी का यह दायित्व है कि हम अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा, एक सुरक्षित वातावरण और उनके विकास के लिए अच्छे अवसर प्रदान करें। जबकि महासचिव गुड्डू केसरी ने समाज की योजनाओं और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। अखिल भारतीय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ई शम्भू नाथ केसरी, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज केसरी, सुरेंद्र केसरी, प्रदेश संगठन मंत्री रामजी प्रसाद केसरी, प्रदेश महामंत्री मंत्री विनोद केसरी, बखरी नगर उपाध्यक्ष रामदयाल केसरी ने भी अपने विचार साझा किये। समाज के सभी सदस्यों को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। समारोह के दौरान रामचंद्र केसरी, मनोहर केसरी, सीताराम केसरी, अमरनाथ केसरी, अनुराग केसरी, सचिन केसरी, पूर्व सरपंच दिलीप केसरी, संतोष गुड्डू , छोटू केसरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए और समाज के विकास के लिए निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता पर जोर दिया। मीडिया प्रभारी अधिवक्ता गौरव कुमार ने इस आयोजन के महत्व को रेखांकित किया। इस अवसर पर बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस प्रतियोगिताओं ने समारोह में एक उत्साह और ऊर्जा का माहौल पैदा किया और समाज के बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment