शिवाला घाट बारो मंदिर में रामायण वाचकों को किया गया सम्मानित….

Please Share With Your Friends Also

रंजीत कुमार सिंह

बरौनी, बेगूसराय। शिवाला घाट बारो स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अखंड रामायण पाठ अनुष्ठान समापन पर पाठ व्रतियों को अंगवस्त्र व धार्मिक ग्रंथ देकर सम्मानित किया गया। प्रतिदिन नियमित रूप से रामायण पाठकर्ता वर्तियों को मुख्य अतिथि रामसागर राय, सुभाष रंजन सिंह, शिक्षिका नीलम कुमारी, सुनीता देवी, रंजीत कुमार सिंह के हाथों सम्मानित किया गया। इस मौके पर संयोजक समाजसेवी ब्रजेश कुमार ने कहा कि इस शिव मंदिर में आश्विन पूर्णिमा से पवित्र कार्तिक, पौष व माघ मास के पंचमी तिथि तक यानी तीन महीना 5 दिनों तक अखंड रामचरित्र मानस व अखंड घी का दीप प्रज्जवलित अनुष्ठान संपन्न किया गया।

मुख्य पाठक में बिंदु कुमारी, सुनीता कुमारी, अर्चना कुमारी, सुनीता देवी, वाल्मीकि राय, अनुराग कुमार, जयजय राम राय, केशव कुमार, शिवानी कुमारी, अनुभूति आनंद, सोनपरी, मोना कुमारी, आयुषी कुमारी, संतोष कुमार राय, जितेंद्र राय अमरपुर, अशोक कुमार सिंह कील, मुख्य अजमान उमेश प्रसाद सिंह आदि को अंगवस्त्र व हनुमान चालीसा धर्ममार्ग दर्शिका देकर सम्मानित किया गया।

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment