रायपुर। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के खिलाफ छत्तीसगढ़ में 100 दिवसीय जन-जागरण अभियान शुरू होने जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग 27 नवंबर को रायपुर में राज्य स्तरीय जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित करेगा। इसी अवसर पर ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ रवाना किया जाएगा।
कार्यक्रम दोपहर 12 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगा। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े मुख्य अतिथि होंगी। कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
📌 यह भी पढ़ें: संविधान दिवस पर जशपुर में उद्देशिका का सामूहिक वाचन
📌 यह भी पढ़ें: उच्च शिक्षा और विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी पहल
बच्चों के अधिकारों पर रहेगा जोर
अभियान के माध्यम से बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति परिवारों और समुदायों को जागरूक किया जाएगा। विभाग के अनुसार बाल विवाह बच्चों के बचपन, शिक्षा, स्वास्थ्य और अपने भविष्य के निर्णय लेने के अधिकार को प्रभावित करता है। रथ और जन-संवाद के जरिए हर बच्चे को पढ़ने, बढ़ने और अपना भविष्य चुनने का अधिकार सुनिश्चित करने का संदेश दिया जाएगा।
📌 यह भी पढ़ें: जशपुर में युवाओं के लिए खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां
छत्तीसगढ़ की ताजा खबरों, जनहित से जुड़ी खबरों और प्रदेश की बड़ी अपडेट के लिए पढ़ते रहें संवाद छत्तीसगढ़ — https://samvadchhattisgarh.com