जनदर्शन में तीन जरूरतमंदों को 55 हजार रुपये की सहायता, सात वर्षीय आवान की थेरेपी के लिए 40 हजार का चेक

Please Share With Your Friends Also

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में उपचार के लिए सहायता मांगने पहुंचे तीन जरूरतमंदों को कुल 55 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की। इसमें सात वर्षीय मोहम्मद आवान की नियमित थेरेपी के लिए 40 हजार रुपये का चेक शामिल है।

रायपुर निवासी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि उनका बेटा ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से प्रभावित है और उसकी थेरेपी पर हर महीने करीब 40 हजार रुपये खर्च होते हैं। दुर्घटना में चोटिल होने के बाद उनके पास रोजगार का साधन नहीं है। मुख्यमंत्री ने बच्चे की थेरेपी के लिए 40 हजार रुपये का चेक दिया।

📌 यह भी पढ़ें: महासमुंद में नर्सिंग होम सील, स्वास्थ्य सेवाओं की जांच

📌 यह भी पढ़ें: रायगढ़ में स्वास्थ्य विभाग के 180 पदों पर भर्ती

पाटन के ज्ञानेश कुमार साहू को पेट संबंधी बीमारी के उपचार के लिए 10 हजार रुपये दिए गए। वहीं रायपुर के फूल चौक निवासी 70 वर्षीय नरसिंह सोलंकी के उपचार के लिए उनकी बेटी ऋषिका सोलंकी को पांच हजार रुपये का चेक सौंपा गया।

📌 यह भी पढ़ें: उच्च शिक्षा और युवाओं के अवसरों पर राज्य की पहल

छत्तीसगढ़ की ताजा खबरों, जनहित से जुड़ी खबरों और प्रदेश की बड़ी अपडेट के लिए पढ़ते रहें संवाद छत्तीसगढ़ — https://samvadchhattisgarh.com

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment