छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, 22 दिसंबर तक चलेंगी परीक्षाएं

Please Share With Your Friends Also

रायपुर। छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड रायपुर ने हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी पत्राचार पाठ्यक्रम की द्वितीय और चतुर्थ अवसर परीक्षाओं की समय-सारिणी जारी कर दी है। परीक्षाएं 14 दिसंबर से शुरू होकर 22 दिसंबर 2026 तक आयोजित होंगी। परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है।

बोर्ड अध्यक्ष अल्ताफ अहमद के अनुसार हाईस्कूल परीक्षा में 14 दिसंबर को सामान्य अंग्रेजी एवं संस्कृत, 15 दिसंबर को सामान्य हिन्दी, 16 दिसंबर को विशिष्ट उर्दू, 17 दिसंबर को गणित, 19 दिसंबर को सामाजिक विज्ञान और 21 दिसंबर को विज्ञान की परीक्षा होगी।

📌 यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा से जुड़ी नई पहल

📌 यह भी पढ़ें: संविधान दिवस पर जशपुर में सामूहिक वाचन

हायर सेकेंडरी की समय-सारिणी

हायर सेकेंडरी में 14 दिसंबर को विशिष्ट उर्दू, 15 दिसंबर को राजनीति शास्त्र, 16 दिसंबर को समाजशास्त्र, 17 दिसंबर को रसायन शास्त्र, लेखाशास्त्र एवं इतिहास, 19 दिसंबर को व्यवसाय अध्ययन, गणित, जीव विज्ञान एवं भूगोल, 21 दिसंबर को अर्थशास्त्र एवं भौतिकी तथा 22 दिसंबर को सामान्य अंग्रेजी एवं सामान्य हिन्दी की परीक्षा होगी।

📌 यह भी पढ़ें: विद्यार्थियों के लिए विज्ञान और नवाचार से जुड़ी पहल

छत्तीसगढ़ की ताजा खबरों, जनहित से जुड़ी खबरों और प्रदेश की बड़ी अपडेट के लिए पढ़ते रहें संवाद छत्तीसगढ़ — https://samvadchhattisgarh.com

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment