रायपुर। मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) की राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के तहत डीएमएफ राशि के उपयोग, विकास कार्यों की प्रगति और आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की गई।
मुख्य सचिव ने कहा कि डीएमएफ फंड का उपयोग खनन प्रभावित क्षेत्रों के स्थानीय लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए किया जाए। उन्होंने स्थानीय जरूरतों का सर्वेक्षण कर तीन वर्षीय कार्ययोजना तैयार करने और राज्य बजट की योजनाओं के साथ डीएमएफ कार्यों की मैपिंग करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यों का दोहराव रोका जा सके।
📌 यह भी पढ़ें: किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासनिक निर्देश
📌 यह भी पढ़ें: ग्रामीण क्षेत्र में जल सुविधा और आजीविका का उदाहरण
ग्रामसभाओं में साझा होगी खर्च की जानकारी
बैठक में वार्षिक ऑडिट, पीएमयू, सोशल ऑडिट और फंड वितरण पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने वित्तीय वर्ष के अंत में विशेष ग्रामसभाएं आयोजित कर डीएमएफ कार्यों और व्यय की जानकारी साझा करने को कहा। पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, महिला-बाल कल्याण, कौशल विकास और कृषि सहित क्षेत्रों में जमीनी प्रभाव का आकलन करने पर जोर दिया गया।
सार्वजनिक परिसंपत्तियों पर लगेंगे क्यूआर कोड
सीजी डीएमएफ पोर्टल 2.0 के प्रचार-प्रसार और पारदर्शिता के लिए आंगनबाड़ी, उप स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत भवन और सामुदायिक भवन जैसी परिसंपत्तियों पर क्यूआर कोड लगाने के निर्देश दिए गए।
📌 यह भी पढ़ें: नवा रायपुर में विज्ञान और तकनीकी विकास की पहल
छत्तीसगढ़ की ताजा खबरों, जनहित से जुड़ी खबरों और प्रदेश की बड़ी अपडेट के लिए पढ़ते रहें संवाद छत्तीसगढ़ — https://samvadchhattisgarh.com