रायपुर। संविधान दिवस के अवसर पर जनसंपर्क संचालनालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया। कार्यक्रम में संविधान के लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों के महत्व को रेखांकित किया गया।
इस अवसर पर संयुक्त संचालक जनसंपर्क ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था, जो 26 जनवरी 1950 से लागू हुआ। संविधान विविधताओं वाले देश को एकता के सूत्र में बांधने वाला मार्गदर्शक दस्तावेज है।
📌 यह भी पढ़ें: जशपुर में संविधान दिवस पर उद्देशिका का सामूहिक वाचन
📌 यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में संविधान दिवस कार्यक्रम की पूर्व सूचना
संचालनालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उद्देशिका में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता, बंधुता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के संकल्प का वाचन किया।
📌 यह भी पढ़ें: नवा रायपुर में विज्ञान और नवाचार की पहल
छत्तीसगढ़ की ताजा खबरों, जनहित से जुड़ी खबरों और प्रदेश की बड़ी अपडेट के लिए पढ़ते रहें संवाद छत्तीसगढ़ — https://samvadchhattisgarh.com