मुख्यमंत्री के महिला संबंधी आपत्तिजनक बयान से भड़की महिला कॉलेज की छात्राएं”सीएम की तस्वीर पर चुनरी ओढ़ाकर किया प्रदर्शन, कहा 2005 से पहले भी अच्छे-अच्छे कपड़े पहनती थी महिलाएं ….

Please Share With Your Friends Also

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगता है महिला फोबिया के शिकार हो चुके हैं। इससे पहले विधानसभा में महिला संबंधी आपत्तिजनक बयान और अब बेगूसराय की क्रांतिकारी धरती पर फिर से उनका महिलाएं संबधी यह आपत्तिजनक बयान महिलाओं और छात्राओं में उबाल ला दिया है। वर्ष 2005 के बाद ही महिलाएं अच्छे-अच्छे कपड़े पहनने लगी हैं, यह काफी हास्यास्पद सीएम का बयान है। उनका लगातार इस तरह के हास्यास्पद बयान से ऐसा लग रहा है कि वह महिला फोबिया के शिकार हो गए हैं। उन्हें इलाज की अब जरूरत है।

उपर्युक्त बातें नीतीश कुमार के बेगूसराय में प्रगति यात्रा के दौरान महिला संबंधी आपत्तिजनक बयान के विरोध में आक्रोशित छात्राओं को संबोधित करते हुए एआईएसएफ के जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार ने कहा। उन्होंने कहा कि बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय की तो चर्चा भी नहीं कर पाए, लेकिन महिला संबंधी विवादित बयान देकर बेगूसराय के क्रांतिकारी धरती को कलंकित जरूर कर दिए हैं।


श्रीकृष्ण महिला महाविद्यालय की छात्रा नेत्री नेहा कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगता है होश में नहीं रहते हैं, इसीलिए इस तरह के आपत्तिजनक बयान देते हैं। वर्ष 2005 से पहले भी महिलाएं और छात्राएं अपने-अपने आर्थिक स्थिति के हिसाब से अच्छे-अच्छे कपड़े पहनती थीं। मुख्यमंत्री बन गए इसका मतलब यह नहीं है कि आप बिहार के छात्राओं और महिलाओं का मजाक उड़ाकर उनका अपमान करेंगे। नीतीश कुमार के डबल इंजन की सरकार में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा की गारंटी तो नहीं ही है उल्टे उनके बारे में अनाप-शनाप बयान निंदनीय है।


ज्ञात हो कि 18 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान जब बेगूसराय आए तो उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह कहा कि 2005 से पहले महिलाएं कपड़े पहनती थी? जब मैं मुख्यमंत्री बना तो देखिए कितने अच्छे-अच्छे कपड़े पहनने लगी है। मुख्यमंत्री के इस आपत्तिजनक बयान से बेगूसराय की महिलाओं में काफी आक्रोश है। उसी के विरोध में रविवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन से जुड़ी छात्राएं श्रीकृष्ण महिला महाविद्यालय के गेट पर वर्षा कुमारी और पल्लवी कुमारी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चित्र पर चुनरी भेंटकर आक्रोश जताया। इस बीच जूही कुमारी, खुशी कुमारी, बेगूसराय नगर मंत्री विपिन कुमार, रौशन कुमार सहित दर्जनों छात्राएं उपस्थित थीं।

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment